टीकमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दल लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और इन दलों के शीर्ष नेताओं का भ्रमण लगातार क्षेत्रों में जारी है जहां राजनैतिक दल अपने-अपने दलों के लिए आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के उद्देश्य को लेकर चुनावी क्रियाकलापों में जुट गए हैं। इसी श्रृंखला में 03 अगस्त 2023 गुरुवार के दिन आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली से महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल टीकमगढ़ आईं जहां उन्होंने पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं से बातचीत की एवं जिले में आम आदमी पार्टी की गतिविधियों की जानकारी लेते लेते हुए सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की रीति- नीति को लोगों तक पहुंचाने की बात जिला स्तरीय पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से कही। —–की प्रेस वार्ता भाजपा कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना—- पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलने के उपरांत उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्थित स्थानीय विश्राम गृह में सुबह करीब 11 बजे पत्रकार वार्ता की और पत्रकारों से रूबरू हुई इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित अमित भटनागर पार्टी के प्रदेश सचिव एवं इंद्र विक्रम सिंह पार्टी के संस्थापक सदस्य व दिलीप शर्मा लोकसभा प्रभारी आशीष खरे लोकसभा उपाध्यक्ष राजेश वंशकार लोकसभा संयुक्त सचिब गोपाल सिंह जिला अध्यक्ष निवाड़ी पुष्पेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष छतरपुर राजकुमार जैन जिला अध्यक्ष व्यापार विंग सियाराम रजक पिछडा़वर्ग जिला अध्यक्ष जिला सचिब रामधीन अहिरवार आप नेता वीरेंद्र बड़गइंया रत्नेश पांडे राजेन्द्र रजक नितिन कुमार जैन मंडल अध्यक्ष चंद प्रकाश विश्वकर्मा रामदीन अग्रवाल गोकुल विश्वकर्मा जाहर सिंह अनिल केवट आदि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रीमती रानी अग्रवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि जनता को विकल्प की जरूरत है और इस बार लोगों में बदलाव स्पष्ट नजर आ रहा है जहां आम आदमी पार्टी भी जन जन तक पहुंच कर लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर तमाम निशाने साधे और आरोप-प्रत्यारोप लगाए एवं आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ताल ठोकी।—— बदलाव यात्रा के साथ किया रोड शो—– प्रेस वार्ता के पश्चात आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी
अग्रवाल ने पार्टी की बदलाव यात्रा को लेकर नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक रैली निकाली और रोड शो किया इस मौके पर आम आदमी पार्टी के भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता गण जिले के कोने-कोने से आए हुए थे जिसमें हजारों की संख्या में लोग इस बदलाव यात्रा में सम्मिलित हुए जहां परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही थी। —–बदलाव यात्रा के पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा गया ज्ञापन—— बदलाव यात्रा के साथ ही आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया है ज्ञापन में आम आदमी पार्टी ने कहा है कि नगर टीकमगढ़ में पानी की समस्या गर्मियों के मौसम में प्रतिवर्ष बनी रहती है जहां पेयजल आदि व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती है जिन्हैं दुरूस्त कराया जाए एवं नगर में बारिश के दौरान जगह-जगह जलभराव की समस्या होती है जिन व्यवस्थाओं को ठीक कराया जाए और कुंडेश्वर रोड पर स्ट्रीट लाइटें चालू कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई है एवं टीकमगढ़ के विश्राम गृह प्रांगण में माधवराव सिंधिया की मूर्ति की जगह शहीद भगत सिंह की मूर्ति की स्थापना कराई जाए एवं देश प्रदेश में डीजल पेट्रोल सिलेंडर एवं खाद्यय वस्तुओं की कीमतों पर विराम लगाया जाए इन तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।