टीकमगढ़। राज्य आनंद संस्थान भोपाल के निर्देशानुसार, जिले की आनंदम टीम ने बड़े ही उत्साह और उमंग से अंतराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया। डीपीएल नितिन कुमार बबेले ने बताया कि मित्रता दिवस के अवसर पर जिले की पूरी आनंदम टीम, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के पावन स्थान बगाज़ माता प्रांगण पहुंची।
वहंा पर मित्रता दिवस सभी ने मिलकर, सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हुए आयोजित किया, एक दूसरे को चॉकलेट बांटे। तत्पश्चात बुंदेली लोक संगीत, एवं लोग नृत्य का आनंद लिया, जिसको देखकर श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह आनंद से झूम उठा। उसके बाद आनंद टीम ने सर्कल मीटिंग आयोजित की, जिसमें आनंद विभाग की विभिन्न गतिविधियों की चर्चा की गई और बाद में सभी ने आपस में कविता, कहानी, चुटकुले, लोक कथाएं सुनाकर मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां की एवं आनन्दको द्वारा अपने अपने करीबी मित्रों को फोन लगाकर मित्रता दिवस की बधाई दी।
टीम में मास्टर ट्रेनर रविन्द्र यादव, वैदेही त्रिपाठी, आनंदम सहयोगी स्वप्निल त्रिपाठी, शंकर सिंह, श्याम बिहारी प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, विशाल कड़ा, ऋतु शर्मा, दिनेश कांत भट्ट, मानसी शर्मा, राघव शर्मा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

