टीकमगढ़। आजकल बारिश का दौर चल रहा है और बीते दो दिनों से बारिश हो रही है बारिश के चलते शासन जिला प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किए हैं इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी ने जिले की जनता जनार्दन से अपील की है कि बारिश के चलते नदी नालों में पानी का स्तर बढ़ गया है जिसको लेकर सभी लोग सावधानियां बरतें ,गहरे पानी में न जाए, जहां भी पानी को लेकर बैरिकेट्स लगे हुए हैं उनको पर ना करें ,रिपटा पुलों पर पानी का भराव हो रहा हो तो उसे पार करने का प्रयास न करें एवं पूरी तरह से सावधानियां बरतें ,अगर बढ़ता हुआ जल स्तर कहीं भी दिखाई दे तो उसे पर ना करें ,वहीं पुलिस अधीक्षक ने चरवाहों ,मछवारों आदि से भी यह कहा है कि इस बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए गंभीरता बरतें कहीं भी तेज बहता पानी और बढ़ते जल स्तर में न जाए ना ही ऐसा कोई प्रयास करें इस प्रकार की तमाम सावधानियां पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले की जनता जनार्दन से बरतने को कहा है और जन अपील भी की है।