टीकमगढ़। जिला अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में 04 अगस्त 2023 शुक्रवार के दिन जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने आगामी मिशन इंद्रधनुष अभियान के बारे में मीडिया साथियों को तमाम जानकारी से अवगत कराया इस मौके पर मुख्य रूप से जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभा राम रोशन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर केएम वरुण एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीके माहोर डॉक्टर सिद्धार्थ रावत बड़ागांव बीएमओ डॉ शांतनु दीक्षित एवं स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी मनोज नायक सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे। इस मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभा राम रोशन ने बताया कि टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में करीब 4400 ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया है जो छूटे हुए हैं और जिनका टीकाकरण मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत किया जाएगा वहीं डॉ शोभा राम रोशन ने यह भी बताया कि टीकमगढ़ एवं निवाड़ी दोनों जिलों में करीब 5 71 ऐसी गर्भवती माताएं हैं जो टीकाकरण से छूटी हुई हैं जिनको भी इस मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत टीकाकरण की प्रक्रिया में रखा गया है और उनका टीकाकरण किया जाएगा जहां
स्वास्थ्य विभाग का ऐसा प्रयास है कि इस मिशन के अंतर्गत कोई भी बच्चा कोई भी गर्भवती मां छूट ना जाए इस उद्देश्य को लेकर इस मिशन में स्वास्थ्य विभाग का अमला कार्य में लगाया गया है। सीएमएचओ ने कहा कि इस बार इस मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण मे अलग ही प्रक्रिया है जिसमें यूबिन प्रक्रिया के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा यह डिजिटल प्रक्रिया है जिसमें जिस किसी को भी टींका लगना है उसके पास भी मोबाइल के जरिए एक मैसेज पहुंच जाएगा और वह सूचित हो जाएगा यूबिन प्रक्रिया में तमाम ऑनलाइन और डिजिटल प्रक्रिया सम्मिलित है जिससे जिसको कुछ जानकारी भी नहीं है कि उसके बच्चे या उसकी गर्भवती महिला को टीका लगना है उसके पास मैसेज पहुंचेगा और वह इसका लाभ ले लेगा इसलिए इस बार मिशन इंद्रधनुष में यूबिन प्रक्रिया से टीकाकरण किया जाएगा । वही इस मीडिया कार्यशाला को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कैएम वरूण और डॉक्टर पीके माहौर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकमगढ़ एवं निवाड़ी दोनों जिलों में स्त्रवास्थ्य विभाग पूरा प्रयास कर रहा है कि कोई भी बच्चा कोई भी गर्भवती मां इस टीकाकरण से वंचित ना रहे जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग का अमला जगह-जगह तैनात किया गया है और इस कार्य में लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि आगामी 07 अगस्त 2023 से 12 अगस्त 2023 तक मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत छूटे हुए बच्चों और छूटी हुई गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जाना है वहींं 11 से 16 सितंबर एवं 09 से 14 अक्टूबर 2023 मे इसके अन्य चरण आगामी महीनों में भी आयोजित किए जाएंगे।