टीकमगढ़। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष शर्मा ने एसपी रोहित काशवानी के साथ आज शासकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज ढोंगा रोड टीकमगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतगणना स्थल पर आवष्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती दीपाश्री गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री शर्मा ने आयोग के निर्देषानुसार मतगणना स्थल पर स्ट्राँग रूम, विधानसभावार मतगणना कक्ष सहित मतगणना संबंधी विभिन्न कार्याें हेतु अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये।

