टीकमगढ़। माधवराव सिंधिया की मूर्ति लगाने के विरोध में क्षत्रिय समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने जिला अस्पताल चौराहे पर शुक्रवार 04 अगस्त 2023 की शाम संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए सद्बुद्धि मांगी एवं मूर्ति के अनावरण सहित मूर्ति लगाए जाने का विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि स्थानीय विश्राम गृह में माधवराव सिंधिया की मूर्ति के लोकार्पण और लगाए जाने का विरोध बीते दिनों से किया जा रहा है यह विरोध क्षत्रिय समाज और सर्व समाज के लोगों द्वारा जताया जा रहा है इसी क्रम में सुंदरकांड का पाठ किया गया और मुख्यमंत्री के लिए सद्बुद्धि मांगी गई एवं विरोध किया गया।