टीकमगढ़। शुक्रवार 04 अगस्त 2023 की सुबह कुंडेश्वर की नदी में दो युवक डूब गए। दोनों युवक अग्निवीर की तैयारी कर रहे थे। वह सुबह से दौड़ने के लिए गए थे, इसके बाद कुंडेश्वर धाम में नहाने पहुंचे जहां दोनों डूब गए। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबबिक जिले के हरपुरा के रहने वाले आदेश विश्वकर्मा पिता कैलाश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष और कुरराई गांव का रहने वाला विकास यादव पिता मनोज यादव उम्र 18 वर्ष पुलिस लाइन में दौड़ने के लिए पहुंचा सूत्र बताते हैं कि दोनों युवक अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे जिसको लेकर वह दौड़ते हुए कुंडेश्वर धाम पहुंचे। कुंडेश्वर धाम में नहाने के लिए दोनों युवक नदी में उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यह घटना करीब 07 से लेकर 08 बजे सुबह की है सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने हरपुरा गांव के रहने वाले आदेश विश्वकर्मा की लाश को बरामद कर लिया है, इसके बाद मौके पर पुलिस और होमगार्ड के जवान भी पहुंचे हैं और लापता विकास यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद आदेश की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और पुलिस ने कार्यवाही की, वहीं समाचार लिखे जाने तक दूसरे युवक की तलाश में टीम जुटी रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

