टीकमगढ़ । आयुष पद्धति के प्रचार प्रसार एवम् आमजनमानस में जागरूकता लाने के लिए आयुष मंत्री की मंशानुसार एवम् प्रमुख सचिव तथा आयुक्त संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार कलेक्टर जिला टीकमगढ़ के निर्देशन में एवम् जिला आयुष अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में दिनांक 04.08.2023 को शासकीय हौम्यौपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला लार बंजरया मे वैध आपके द्बार योजना मे 181 बालक बालिकाओं को आई फ्लू से बचाव हेतु निःशुल्क हौम्यौपैथिक प्रीवेंटिव दवा बेलाडोना 200 इफ्रशिया 200 शासकीय होम्योपैथिक औषधालय लार बुजुर्ग प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी एवं सहयोगी स्टाफ करन प्रजापति ने दवा खिलाने में अपनी सेवाएं दी शाला के स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी के द्वारा मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार जागरूकता अधिक से अधिक जनमानस तक लाभ पहुंचे इसके लिए आयुष विभाग की आयुष क्योर ऐप से कैसे घर बैठे आयुष पद्धति का लाभ लिया जा सकता है के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। प्रेस को यह तमाम जानकारी आयुष विभाग के प्रदीप चतुर्वेदी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

