टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के जिले में आगमन के दौरान हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया गया साथ ही टीकमगढ़ एवं जतारा नगर के कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र,सार्वजनिक स्थल जैसे बस स्टैंड, बाजार एवं नगर की मुख्य सड़कों एवं गलियों में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवाड़ी सुरेंद्र पाल सिंह डावर, एसडीओपी टीकमगढ़ प्रिया सिंधी, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक टीकमगढ़ विशाल मालवीय सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

