टीकमगढ़ । दिनांक 05.08.2023 शनिवार को को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के युवा नेता एवं सागर संभाग युवा कांग्रेस प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति में भैया शाश्वत सिंह बुंदेला प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस के नेतृत्व में टीकमगढ़ विधानसभा के युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों के साथ समृद्धि कार्ड को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने टीकमगढ़ विधानसभा में मध्य प्रदेश समृद्धि कार्ड की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम में धीरेंद्र भारती, आनंद यादव, इरफान खान, जुबेर खान, पुष्पेंद्र यादव, अमर यादव , जगदीश साहू, जैकी ठाकुर ,अमर लोधी, राहुल जैन, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी कांग्रेस युवा बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

