टीकमगढ़ृ। शनिवार के दिन कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुन्देला ने मतदाता सूची परीक्षण के लिए कांग्रेस पार्टी के बूथ कार्यकर्त्ताओं को मतदाता सूची प्रदान कर संशोधन एवं परीक्षण के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान जहां सभी बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का वितरण किया गया। वहीं उन्हें उनमें संशोधन के लिए निर्देशित भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता माैजूद रहे।

