टीकमगढ़।मंगलवार को जिले में संत शिरोमणि रविदास महाराज की समरसता यात्रा निकाली गई। यह यात्रा टीकमगढ़, जतारा, पलेरा, खरगापुर और बल्देवगढ़ में निकाली गई। जगह-जगह जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की चरण पादुका ओं को सिर पर रखकर उनकी अगवानी की।
खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी ने कहा कि सरकार द्वारा संत शिरोमणि रविदासके मंदिर निर्माण की समरसता यात्रा है। जिससे आज गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति वर्ग, आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भाजपा पार्टी द्वारा 25 जुलाई से 13 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस समरसता यात्रा निकालकर एक सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। संत शिरोमणि रविदास महाराज के मंदिर निर्माण होगा। इस मंदिर निर्माण से आम जनमानस में देश प्रेम व समानता ए एकता की भावना का प्रवाह होगा। कहा कि संत शिरोमणि व संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर का सच्चा सम्मान भाजपा पार्टी द्वारा विभिन्न योजनाओं व सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा किया जा रहा है। खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी ने जतारा की ओर आने वाली समरसता यात्रा का स्वागत संजयनगर नदी पर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सिर पर संत शिरोमणि रविदास महाराज की चरण पादुआएं रखकर पलेरा के लिए पैदल यात्रा की। उसके बाद फुटेर, खरगापुर और बल्देवगढ़ में यात्रा का स्वागत किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

