टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा के निर्देषानुसार जिले में मतदाता जागरूकता वाहनों द्वारा विधानसभाओं में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ रूप से समझाया जा रहा है। इसीक्रम में मतदाता जागरूकता रथ द्वारा टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता के साथ इन वाहनों के माध्यम से 02 से 31 अगस्त तक चलने वाले मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अंतर्गत मतदाताओं से अपील की जा रही है कि जिन मतदाताओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है साथ ही जो मतदाता एक अक्टूबर 2023 को18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, वे अपने मतदान केन्द्र पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवेदन कर सकते है। आॅनलाइन वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी नाम जोड़ने हेतु आवेदन आॅनलाइन किया जा सकता है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने या मतदाता परिचय पत्र में सुधार हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

