टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 08.08.2023 को सागर बाय पास, नया बस स्टेण्ड के पास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विनोद कुमार पाटीदार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश सहित बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, ने पौधारोपण करते हुए बताया कि प्रकृति हमारी वास्तविक माॅ की तरह होती है जो हमें कभी नुकसान नहीं पहुंचाती बल्कि हमारा पालन-पोषण करती है। सुबह जल्दी प्रकृति के गोद मे टहलने से हम स्वस्थ और मजबूत बनते हैं साथ ही ये हमे कई सारी घातक बीमारियों जैसे डायबिटिज, स्थायी हदय घात, उच्च रक्त चाप, लीवर संबंधी परेशानी, पाचन संबंधी समस्या,संक्रमण, दिमागी समस्याओं आदि से दूर रखता है। प्रकृति हमारे जीवन का मूल है। प्रकृति के बिना हम कल्पना नहीं कर सकते। हमारी आधारभूत जरूरतें हवा, पानी, भोजन आदि सभी प्रकृति से ही प्राप्त होते हैं प्रकृति हमारी जननी है, जो हमें जीवन देती हैं प्रकृति ही हमें पालती है। प्रकृति की सेवा हमें उसी तरह करनी है। जिस निस्वार्थ भाव से प्रकृति हमारी सेवा करती है। प्रकृति को हरा भरा, स्वच्छ और स्वस्थ रखना हमारा दायित्व है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधें लगाने चाहिए। हमें पानी का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। हमें ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण रखना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में आर.के. आवादिया, एस.डी.ओ. वन विभाग, विधिक सहायक कैलाश नारायण मिश्रा, वन विभाग का स्टाप एवं आमजन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

