टीकमगढ़ । नगर के एक स्थानीय निजी शिक्षण संस्थान में में बालाजी नारी उत्थान समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें बच्चों से प्लास्टिक की अनुपयोगी बोतलों से विभिन्न फ्लावर पॉट एवं गमले बनवाये गये साथ ही उन गमलो में पौधे लगवाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जेल अधीक्षक प्रतीक जैन उपस्थित रहे । बालाजी नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का वर्तमान दौर में बहुतायत उपयोग किया जा रहा है।
हम सभी इनका प्रयोग कर इन्हें यहां वहां फेंक देते हैं जो हमारे वातावरण को प्रदूषित करते हैं और जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसी दिशा में बालाजी नारी उत्थान समिति द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल के बच्चों द्वारा प्लास्टिक के बोतल से भांति भांति के सुंदर आकर्षक गमले बनाये गये।
जेल अधीक्षक प्रतीक जैन ने बच्चों को बताया कि जिस तरह पुलिस बुरे लोगों से अच्छे लोगों को सुरक्षित रखती है उसी तरह आप सभी को भी बुराई रूपी इन अनुपयोगी चीजों से अपने वातावरण को सुरक्षित रखना है।साक्षी सेवानी ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। समिति द्वारा तीन बच्चों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल साक्षी सेवानी नेहा अवस्थी सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। प्रेस को यह तमाम जानकारी पूनम अग्रवाल ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी चलती है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

