बल्देवगढ़।खरगापुर विधानसभा की ग्राम पंचायतों में ढाईकरोड़ की लागत से चार किमी लंबी सडक़ का निर्माण किया जाएगा। उसका भूमि पूजन किया गया है। इसके साथ ही कैलपुरा और सुजानपुरा में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह लोधी, बल्देवगढ़ नपाध्यक्ष शालिनी दीपक मिश्रा और सीइओ प्रभाषराज घनघोरिया रहे। 
बुधवार को कैलपुरा ग्राम पंचायत में पौधरोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी कैलपुरा सरपंच को दी गई। उसके बाद श्यामपुरा से श्यामपुरा सरकनपुर रोड तक ढाई किमी तक सडक़ का १ करोड ५२ लाख ९९ हजार रुपए से भूमिपूजन किया गया। इसके साथ सरकनपुर खास में नलजल योजना, हीरापुर नजदीक सरकनपुर में नलजल योजना और चौवारा में नलजल योजना का भूमि पूजन किया गया। उसके बाद सुजानपुरा से सुजानपुरा सरकनपुर तक ढाई किमी तक की सडक़ का निर्माण १ करोड ३ लाख ९१ हजार रुपए से भूमि पूजन किया गया है। सुजानपुरा और जटेरा में नलजल योजना का भूमि पूजन किया गया है। खरगापुर विधायक राहुल सिंह ने कहा कि विधानसभा की ऐसी कोई ग्राम 
पंचायत नहीं है जो मुख्य सडक़ों से जुडी नहीं है। पेयजल सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मेरी माटी मेरा देश के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। पौधों का रोपण करने के बाद सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी है। जिससे पौधा बड़ा हो पाए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संदीप पायक, हीरापुर नजदीक सरकनपुर सरपंच पूरनलाल लोधी, सुजानपुरा सरपंच, बनयानी सरपंच रामेश्वर लोधी, दीपक मिश्रा के साथ अन्य लोग रहे।

