टीकमगढ़। सागर में लगभग 100 करोड रुपए की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का भवन निर्माण बनाया जाएगा इस मंदिर निर्माण के निमित्त और सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से जिले भर में समरसता यात्रा निकाली जा रही है जो बुधवार के दिन जतारा होते हुए बड़ागांव धसान पहुंची जहां टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने यात्रा में शामिल होकर अपने सिर पर चरण पादुका रखकर समरसता यात्रा में भागीदारी की। इस दौरान टीकमगढ़ विधायक राकेश जी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगर वासियों के साथ ढोल नगाड़े और कलश यात्रा के जरिए पुष्पो की वरसा कर समरसता यात्रा का स्वागत किया। समरसता यात्रा बड़ागांव धसान होते हुए ग्राम पंचायत दरभंगा पहुंची जहां सभी ग्राम वासियों ने यात्रा का आत्मीय भाव से स्वागत किया।
वही कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी ने यात्रा के दौरान सभी से संवाद किया साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि 12 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सागर संभाग में बनने जा रहे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी सपरिवार शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इसके साथ ही बुधवार के दिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया गया जहां टीकमगढ़ की विधानसभा के ग्राम पंचायत सुनवाहा में टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75वीं वर्षगांठ के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। वही आत्मनिर्भर बनाने हेतु सभी को शपथ दिलाई साथ ही उन्होंने स्कूली छात्र छात्राओं सहित ग्राम वासियों के साथ स्कूल परिसर में पौध रोपण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारीगण सहित ग्रामवासीजन व स्कूली छात्र-छात्राये उपस्थित रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

