टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा फरार, इनामी आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी प्रिया स मार्गदर्शन में थाना कुडीला के अपराध क्रमांक 165/2023 धारा 363,366,376 (2)एन भादवि. 5/6.17 पास्को एक्ट में फरार आरोपी शैलेन्द्र यादव घटना घटित कर फरार हो गया था। फरार आरोपी शैलेन्द्र यादव पिता बृजमोहन उर्फ बिद्दा यादव उम्र 19 साल निवासी खुङन थाना कुडीला को आज दिनांक 09.08.2023 को गिरफ्तार किया जाकर जे० आर० पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में उनि0 बृजेन्द्र सिहं घोषी थाना प्रभारी कुडीला, सउनि सन्तोष कुमार तिलगाम, आर.150 सन्तोष कुमार, आर. 159 देशराज, आर. 321 मोहन, आर. 216 अनिल की महत्वपूर्ण ,सराहनीय भूमिका रही।

