टीकमगढ़ । मैं हूँ अभिमन्यु अभियान अंतर्गत दिनांक 09.082023 को पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में डीएसपी महिला शाखा प्रिया सिंधी के नेतृत्व में टीकमगढ़ जिले के थाना,चौकियों के अंतर्गत स्कूलों, बाजारों, चौराहों पर पुलिस द्वारा में अभिमन्यु अभियान के संबंध में लोगों, शिक्षक,शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया, बालिकाओं,महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई, एवं समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु सभी को जागरूक किया गया एवं अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।

