टीकमगढ़।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण ना करने बालों पर कार्यवाही तथा इस संबंध में जागरूकता हेतु दिनांक 07.07.23 से 07.09.23 तक अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है।
इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद कुमार वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ सुश्री प्रिया सिंधी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 10.08.23 को थाना यातायात पुलिस द्वारा टीकमगढ़ नगर के पुष्पा स्कूल में छात्र/ छात्राओं को पोस्टर,बैनर, पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग वाहन चलाते समय करने हेतु जागरूक किया गया।

