टीकमगढ़। शासन के निर्देषानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व का आयोजन किया जा रहा है। विकास पर्व के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया जा रहा है। इसीक्रम में बुधवार को खरगापुर विधायक श्री राहुल सिंह के मुख्य आतिथ्य में बल्देवगढ़ ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सुजानपुरा के ग्राम श्यामपुरा में विकास पर्व के दौरान विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन तथा लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खरगापुर विधायक श्री राहुल सिंह ने 122.02 लाख रूपये की लागत की ग्राम सुजानपुरा से सरकनपुर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 11 ग्रामों की 17 करोड़ 54 लाख रूपये से अधिक राषि की नल-जल योजना के तहत कार्याें का विधिविधान से भूमिपूजन किया, जिसमें ग्राम चैबारा, देवपुर, सरकनपुर खास, गोरा, हीरापुर, कोटरा, धनेरा, ददगांय खास, पचेर खास, पिपरा और बिलारी खेरा का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री विष्वदीपक मिश्रा, नगर परिषद बल्देवगढ़ अध्यक्ष श्रीमती शालिनी विष्वदीपक मिश्रा, जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रभाष घनघोरिया सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला टीकमगढ़ के अधिकारी व कर्मचारी तथा बिभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।
जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की क्रियान्वयन सहयोगी संस्था रिचर्ड संस्थान की बल्देवगढ़ ब्लॉक की पूरी टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रही तथा बिभिन्न ग्रामांे से आये जन समुदाय को जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी देते हुये पेय जल, स्वच्छता, योजना क्रियान्वयन प्रबंधन और सहभागिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

