टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मे दिनांक 10.08.2023 को विषेष न्यायाधीष, विद्युत अधिनियम एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा विशेष न्यायाधीष, विद्युत अधिनियम एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य विद्युत विवाद के प्रकरण, एवं विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किया जावे एवं लोक अदालत हेतु लंबित एवं रैफर्ड प्रकरणों की जानकारी के साथ-साथ विद्युत मे छूट संबंधी जानकारी भी ली। उक्त बैठक में विशेष न्यायाधीष, विद्युत अधिनियम प्रणयदीप ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपरा सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, नवीन कुमार कार्यपालन अभियंता, रामनिवास गुर्जर ए.ई. विद्युत विभाग उपस्थित रहे।

