टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने आज 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन टीकमगढ़ अंतर्गत संचालित झंडा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया।यह केन्द्र ग्वालबाबा स्व सहायता समूह ग्राम गोपालपुरा के समूह की दीदियों द्वारा संचालित किया जायेगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों तथा एनआरएलएम द्वारा संचालित स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर तथा फीता काटकर झंडा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया। श्री शर्मा ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके द्वारा उत्पादित किये जा रही सामग्री सहित अन्य कार्याें की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनआरएलएम द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में झंडा विक्रय केन्द्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही डाकघरों से भी झंडा क्रय किया जा सकता है। झंडे का मूल्य 25 रूपये निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिलेवासियों से अपील की कि सभी नागरिक 13 से 15 अगस्त के बीच पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों संस्थानों प्रतिष्ठानों विद्यालयों महाविद्यालयों डाकघरों तथा हर घर में तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनायें। इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण आरके पस्तोर, डीपीएम एनआरएलएम देवेन्द्र श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी तथा एनआरएलएम स्व-सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रहीं।

