टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष मे दिनांक 11.08.2023 को सदस्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बीमा कंपनी एवं आवेदकगण के अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा सदस्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बीमा कंपनी एवं आवेदकगण के अधिवक्तागण को नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में एम.ए.सी.टी. के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किया जावे एवं लोक अदालत हेतु लंबित एवं रैफर्ड प्रकरणों की जानकारी भी ली गई। उक्त बैठक में सदस्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, मनोज कुमार, प्रणयदीप ठाकुर, अनिल करौरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, बीमा कंपनी एवं आवेदकगण के अधिवक्ता एल.एन. नायक, हरीशचन्द्र जैन, सरमन लाल पुरोहित, श्रवण खरे, रमेश मिश्रा,ओ.पी. रैकवार, राम प्रकाश मिश्रा एस. के. द्विवेदी, राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही उक्त दिनांक को ही ए.डी.आर. भवन में बैंक प्रबंधक, नगर पालिका अधिकारी, की बैठक आयोजित की गई जिसमें अधिक से अधिक बैंक, जलकर, बी.एस.एन.एल. आदि के अधिक से अधिक प्रीलिटीगेशन प्रकरण के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई एवं प्रीलिटीगेशन प्रकरणों की जानकारी भी ली गई।

