टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ की जिला बैठक मण्डी प्रांगण में आहूत हुई जिसमें जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किसानों से कहा कि भारतीय किसान संघ का लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान सामर्थ्यवान बने इसके लिए भारतीय किसान संघ दिन रात प्रयास कर रहा है । भारतीय किसान संघ का बहुत बड़ा सपना है कि किसान सामर्थ्यवान बने । जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भारतीय किसान संघ जो ग्राम ग्राम में जो जागरण बैठके कर रहा उसको लेकर एक विशाल किसान जागरुक सम्मेलन जिला टीकमगढ़ में अगले महीने कर सकता है जिसके लिए सभी किसान अपने अपने स्तर पर जागरण करे। जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सभी किसान अपने अधिकारों को जाने व संगठन से जुड़े। जिला सहमंत्री नीरज श्रीवास्तव ने सभी से संगठित होकर कार्य करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक ने कहा कि आज सभी जगह किसान का शोषण हो रहा है जिसमें राजस्व विभाग मुख्य है। जिला जैविक खेती प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति है। जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र श्रोती ने कहा कि पहले विभागों में कोई सुनता नही था परंतु आज भारतीय किसान संघ के कारण मै किसानों का सभी विभागों में करा रहा हूं। बैठक में सभी किसानों ने विशाल किसान जागरूक सम्मेलन कराने की इच्छा व्यक्त की जिस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रयास जारी है हम 20000 किसानों के साथ सम्मेलन करेंमे। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीपत सिंह भदौरिया, अशोक यादव दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष राकेश सिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष फूल सिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रदीप घोष व तहसील कार्यकारिणी सदस्य राघवेंद्र सिंह घोष, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर, तहसील उपाध्यक्ष शोभाराम कुशवाहा, तहसील उपाध्यक्ष संतोष राजपूत, तहसील संयोजक देशराज रजक, तहसील उपाध्यक्ष बखत सिंह यादव, तहसील कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, खरगापुर तहसील उपाध्यक्ष राजकुमार सूर्यवंशी, राजाराम अहिरवार, मोहनगढ तहसील से केशव कुशवाहा, केहर यादव, महेंद्र यादव, बड़ागांव धसान तहसील से नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई किसान व मातृशक्ति मौजूद रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

