टीकमगढ़। बीते रोज मानवीय संवेदना समिति ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक को एक मांग पत्र सौंपा था जिसमें नगर के स्थानीय कटरा बाजार पुरानी नगर पालिका के पेशाब घर के पास नाली की व्यवस्था बहुत खराब थी और सड़कों पर पेशाब घर का पानी वहता था एवं इस सड़क पर एक गडडा भी हो गया था जहां आवागमन में लोगों को भारी परेशानियां हो रही थी इन मुद्दों को लेकर मानवीय संवेदना समिति ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक को ज्ञापन दिया था और इन जनहिषी कामों को कराने की मांग की थी। जिसको लेकर स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने कटरा बाजार पुरानी नगर पालिका के समीप पहुंचकर उन स्थितियों का निरीक्षण किया था और मौके पर ही संबंधित नपा अमले को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए थे और दूसरे दिन से ही वहां यह कार्य शुरू कर दिए गए थे और यह कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं जिसको लेकर 13 अगस्त 2023 रविवार के दिन मानवीय संवेदना समिति और वहां की स्थानीय जनता जनार्दन ने नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक और वार्ड पार्षद पूनम जायसवाल के प्रति एवं नगर प्रशासन के प्रति आभार जताया है और मानवीय संवेदना समिति ने कहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर प्रशासन से यही अपेक्षा रखते हैं कि आगामी समय में भी जनहित के मुद्दों को इसी तरह ध्यान में रखते हुए समस्याओं को हल कराते रहें। इस मौके पर मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीराम कठैल प्रवक्ता विनोद राय रामचरण अहिरवार बंशी सिंधी मुन्ना लाल सहित तमाम जनता जनार्दन मौजूद थे। मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीराम कठैल ने प्रेस को बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने इन जनहितेषी मुद्दों को तत्परता से लेकर कार्य कराया है जिसको लेकर मानवीय संवेदना समिति उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करती है।

वहीं दूसरी ओर पुरानी नगर पालिका चौराहे पर लगे बिजली के खम्बे पर स्ट्रीट लाइटें खराब थी जब नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक को इस बात की जानकारी लगी तब उन्होंने तत्काल उस खम्बे पर चार बेहतरीन लाइटें लगवाई हैं जिससे अब चौराहा रात्रि को जगमगाता हुआ नजर आता है।