टीकमगढ़ । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में हर घर तिरंगा अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना, जनसामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करना, तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 13.08/.2023 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में पुलिस थाना बमोरीकला पुलिस एवं बुढे़रा पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा रैली एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया।

