टीकमगढ़ । रविवार 13 अगस्त 2023 को झांसी रोड पर कलेक्ट्रेट के समीप स्थित नगर के एक स्थानीय गार्डन में आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले मध्य प्रदेश के समस्त पेंशन विहीन कर्मचारियों का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आजाद अध्यापक संघ की प्रांत अध्यक्ष शिल्पी सिवान सम्मिलित हुईं इसके अतिरिक्त समस्त मान्यता प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त पेंशन विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी भी शामिल हुए यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं आजाद अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक खरे ने बताया कि सम्मेलन में हजारों की संख्या में अध्यापक शिक्षक कर्मचारी शामिल हुए और सभी ने एक आवाज में पुरानी पेंशन की मांग की। मुख्य वक्ता के तौर पर आजाद अध्यापक संघ की प्रांत अध्यक्ष शिल्पी शिवान ने प्रदेश सरकार से आचार संहिता लागू होने के पहले पुरानी पेंशन लागू करने के आदेश जारी करने का आह्वान मंच से किया इसके साथ अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति से वरिष्ठता क्रमोन्नति पदोन्नति देने का भी आह्वान किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की और जोर शोर से पुरानी पेंशन लागू करने के नारे लगाए इस अवसर पर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की संरक्षक रामगोपाल शर्मा ने भी सरकार से पुरानी पेंशन देने का आह्वान किया कार्यक्रम मे महिला मोर्चा ने प्रांत अध्यक्ष शिल्पी सिवान को पगड़ी बांधकर कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनको त्रिशूल भेंट कर एवं शंखनाद कर पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष की शुरुआत की। सम्मेलन के बाद समस्त कर्मचारियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश शिक्षक संघ राजपत्रित अधिकारी संघ न्यायिक कर्मचारी संघ अजाक्स संघ अपाक्स संघ आयुष कर्मचारी संघ राज्य कर्मचारी संघ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए इस अवसर पर आजाद अध्यापक संघ की श्रीमती शिल्पी शिवान प्रांत अध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ अजय जैन प्रांतीय सचिव शिवराज वर्मा प्रांत प्रमुख केशव रघुवंशी प्रांतीय महासचिव संतोष लहरिया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जिमी सक्सेना संभागीय अध्यक्ष इंदौर चंद्रभूषण किरार प्रांतीय महासचिव मधुकर उपाध्याय जिला अध्यक्ष टीकमगढ़ शैलेष श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष सागर विवेक खरे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष खरे प्रदेश उपाध्यक्ष मूरत सिंह ठाकुर प्रांतीय मंत्री विवेक श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष आशीष खरे मूरत सिंह ठाकुर सत्येंद्र जैन खेमराज माझी रणवीर सिंह सिसोदिया जितेंद्र तिवारी जाहिर नूर परवीन बानो वैदेही त्रिपाठी पूजा भट्ट सुनील त्रिपाठी अमित चतुर्वेदी अयोध्या प्रसाद चौधरी जगदीश अग्रवाल अमित सोनी जेडी सिंह निरंजन खरे रईस खान महेंद्र सिंह सिंगर धनवंतरी राय हरिनारायण गर्ग हेमंत तिवारी आनंद रावत गिरजा शंकर सूत्रकर पुष्पेंद्र यादव मिथिलेश रिछारिया मिथिलेश चौबे राजेश खरे प्रशांत मिश्रा मनोज जैन राजीव मिश्रा सहित हजारों की संख्या में अध्यापक शिक्षक कर्मचारी साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संभागीय उपाध्यक्ष रणवीर सिंह सिसोदिया ने किया। प्रेस को यह तमाम जानकारी आजाद अध्यापक संघ के विवेक खरे ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

