टीकमगढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिये 31 अगस्त तक नाम जोड़ने, काटने, संषोधन करने की कार्यवाही की जा रही हैं। इसीक्रम में प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंम्पों का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेष शर्मा के निर्देषानुसार संबंधित अधिकारियों तथा समस्त सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर आयोजित विषेष कैम्पों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम की जानकारी ली गई तथा मतदान केन्दों पर मतदाता सूची का वाचन किया गया। विषेष कैम्पों में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संषोधन कराने का कार्य किया गया। इस अवसर पर सभी बीएलओ मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। शासन के निर्देषानुसार 01 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु मतदान केन्द्र पर बीएलओ से संपर्क करें। विधानसभा निर्वाचन 2023 के पूर्व मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु सभी नागरिकों के लिये यह अंतिम अवसर है।

