टीकमगढ़ । सोमवार के दिन ग्राम पंचायत पहाड़ी खुर्द सुनौरा खिरिया में श्री कारस देव मंदिर प्रांगण में ग्रामवासियों द्धारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक राकेश गिरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी ने श्री कारस देव मंदिर निर्माण हेतु ग्राम वासियों के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन किया।इस दौरान ग्राम वासियों द्वारा विधायक का शॉल श्रीफल एवं फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को शासन की योजनाओं के बारे संबोधित किया एवं कारस देव मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।
वहीं ढोंगा पर स्थित वन मंडल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री वितरण कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान तेंदूपत्ता संग्रहको को प्रदाय की जाने वाली सामग्री जूता, चप्पल, साड़ी, पानी बोतल छाता सहित कई सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर सीसीएफ छतरपुर संजीव झां, डीएफओ गंधर्व गंगवार , स्थाई वन समिति अध्यक्ष जिला पंचायत टीकमगढ़ पुन्नी बाई कुशवाहा , समिति सदस्य परीक्षत कुशवाहा, एसडीओ आरके अवधिया, शिशुपाल अहिरवार, बल्देवगढ़ रेंजर नीतेश सोनी सहित समस्त संग्राहक और मीडिया बंधु मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

