नर्मदापुरम/कन्हैया लाल वर्मा/ जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन 20 सितम्बर 2023 को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाना है। मेले में वर्धमान बुधनी, ट्राइडेंट बुधनी, नाहर मंडीदीप, आई.आई.ऐ.एच.एम., वक्रतुण्ड, नवकिसान बायोटेक, एल.आई.सी., ट्रइलॅजिक, आईसेक्ट एम.आई.सी., एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस, आई.सी.आई.सी.आई बैंक, ऐक्सिस बैंक, श्रीराम माइक्रोफाइनेंस कंपनी, वेलस्पन जिज्ञासा ररबन, केप्सटन सर्विस लिमिटेड, पुखराज, बजाज लाइफ इंश्योरेंस आदि कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में सम्मिलित होने के लिए 18 से 30 साल के इच्छुक आवेदक https://forms.gle/dxg5XszEkeSghNZP8 लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।
