टीकमगढ़। करीब 20 वर्ष से लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित और काम करने वाले कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश स्तरीय नेता पंकज अहिरवार को जब कांग्रेस पार्टी ने जतारा विधानसभा से टिकट नहीं दिया तो वह नाराज हो गए और उसका रिएक्शन यह हुआ कि वह बहुजन समाज पार्टी में पहुंच गए लेकिन कुछ दिन बाद जब कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें समझाया और उनसे उनकी नाराजगी को लेकर बातचीत की तब पंकज अहिरवार का मन पुनः बदला और उन्होंने पुनः कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया और कांग्रेस पार्टी के साथ हो गए इसी बात को लेकर 21 अक्टूबर 2023 को कांग्रेसी नेता पंकज अहिरवार ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू के साथ कलेक्ट्रेट के समीप स्थित निज निवास पर एक प्रेस वार्ता की और प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मैं अब पार्टी के लिए ही समर्पित हूं और कांग्रेस के लिए ही में काम करूंगा और मैं कांग्रेस में ही रहूंगा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने उन्हें पुनः कांग्रेस में आने के लिए उनका स्वागत किया और पार्टी की रीति नीति की बात करते हुए उन्हें तमाम प्रकार से पार्टी के लिए काम करने की बात कही। इस मौके पर प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों सहित अन्य कांग्रेसी जन भी मौजूद रहे।

