माँ शेरावाली दरबार मंदिर की 29 वी वर्षगांठ पर आयोजित जागरण में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, दिन भर चलता रहा भंडारे का दौर

आमला. शहर की हृदय स्थली बस स्टैंड पर शुक्रवार रात आस्था और गीतों का अद्भुत समागम हुआ, अवसर था शहर के प्रसिद्ध माँ शेरावाली दरबार मंदिर की वर्षगांठ का। माँ शेरावाली दरबार मंदिर की 29वी वर्षगांठ पर मंदिर समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया। सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए वर्षगांठ के इस आयोजन में दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, पूरे दिन भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही,जो कि देर शाम तक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते रही, फिर रात्रि में भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमे पधारे भजन गायकों व गायिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई।

शुक्रवार शाम आयोजित इस जागरण में उज्जैन से आये सुप्रसिद्ध भजन गायक सन्नी अलबेला को शहर वासियों ने सुना और भक्ति में स्वयं को डुबो दिया, महाकाल सरकार मेरे महाकाल गीत के माध्यम से प्रसिद्धि पाए सन्नी अलबेला को सामने पाकर आमलावासी उनके गीतों में खो गए, साथ ही जबलपुर से आई जानी-मानी आडियो-वीडियो सिंगर आरती मिश्रा ने भी अपने भजनों व गीतों से जागरण में समा बांध दिया, उन्ही के साथ छिंदवाड़ा से पधारी मधुर आवाज की धनी राधिका यदुवंशी के गीतों ने भी शहरवसियो को जागरण के अंत तक प्रांगण में बांधे रखा। माँ शेरावाली दरबार की वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष होने वाला भंडारे व जागरण का भव्य आयोजन सम्भवतः शहर के सबसे पुराने आयोजनों में से एक है जो लगातार अपनी चमक व दमक बनाये हुए है, विगत 29 वर्षों से प्रतिवर्ष इसी तरह धूमधाम से मंदिर की वर्षगांठ मंदिर समिति द्वारा मनाई जा रही है,जिसमे बस स्टैंड क्षेत्र के रहवासी एवं बस स्टैंड क्षेत्र के व्यवसायी अपनी विशेष भूमिका निभाते चले आ रहे है, इन 29 वर्षों में भंडारे के साथ जागरण की जो परम्परा बनी हुई है उसमें मंदिर समिति द्वारा देश के कई जाने माने भजन गायकों को शहर में बुलवाया है,जिनमे भजन सम्राट राकेश तिवारी, शहनाज अख्तर जैसे गायक शामिल रहे है। शुक्रवार शाम आयोजित भंडारे में शहरवसियो के साथ-साथ ट्रेनों से आये मुसाफिरों व बसों से आने-जाने वाले ग्रामीणों ने भी मन भरकर प्रसादी ग्रहण की, इसके बाद रात्रि में आयोजित जागरण में आमला के रहवासियों के साथ आसपास के गांवों से आये श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक गीतों का रसपान किया। मां शेरावाली दरबार के वर्षगांठ के इस आयोजन का नगरवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। भंडारे व जागरण के इस आयोजन को सफल बनाने में बस स्टैंड के व्यवसायियों प्रेम नारे, जगदीश मालवीय, रिंकू जैन, प्रकाश कोस्टी कृष्णा वर्मा,सुरेश मालवीय अजय निल्मवार,योगेश डागरे, विक्की सराठे,मनहोरी यादव,गणेश मालवीय,तरुण पवार,संजय यादव, अंतेश राठौर,रमेश निमझे रिंकू पटने,सुभाष यादव,मुकेश बेले,मोनू सिसोदिया,,रिंकू राठौर,बबन शर्मा मनोज कश्यप,गौरव पारधी,रमेश कोस्टी आकाश कोस्टी का विशेष योगदान रहा। भण्डारा ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं एवं रात्रि में जागरण में गीतों का आनन्द लेने वाले शहरवसियो द्वारा आयोजन को सराहा गया एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।
