कन्या स्कूल में आयोजित किया गया पीठासीन अधिकारीयो का प्रशिक्षण

आमला. लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य जारी है। जिसमें कर्मियों को उनके अधिकार, कर्तव्यों, नियम-निर्देशों और कानून के संबंध में जानकारी देने के लिए अलग-अलग चरण में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण लोकसभा क्षेत्र 29 के जिला रिटर्निंग अधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण के दूसरा चरण में शास.कन्या उ.मा.वि.आमला में सम्मिलित लोकसेवकों से प्रारूप 12 क प्राप्त कर ईडीसी कार्य में संलग्न कर्मचारियों द्वारा 12 क का सत्यापन किया गया। सत्यापन उपरांत संबंधित लोकसेवकों को ईडीसी जारी किया जावेगा।आमला विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया कि 6 अप्रैल शनिवार को मतदान कर्मी के कुल 413, कम्युनिकेशन-1, कंट्रोल रूम- 6, एफएसटी- 4, पटवारी-18, सेक्टर ऑफिसर-23, सेक्टर ऑफिसर वाहन चालक- 2, एसएसटी -3, वीएसटी-3, वीवीटी-1, अन्य कार्य में संलग्न-2, एमटी -3, कोटवार-89, बीएलओ -1 प्रशिक्षण में सम्मिलित रहे। गौरतलब रहे कि ब्लॉक में निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं और मतदान के लिए 218 से अधिक अधिकारी- कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उन्हें उनके अधिकार, कर्तव्यों, नियम-निर्देशों और कानून के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आदर्श आचरण संहिता के लिए विभिन्न कानूनी प्रावधानों, ईवीएम मशीन, आदि के बारे में बताया गया। इसके अलावा निर्वाचन व्यय निगरानी के अन्तर्गत गठित विभिन्न दलों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस क्रम में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो चुका है।
