टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से नजदीक लगे सागर रोड पर स्थित अति प्राचीन गोंगाबेर हनुमान मंदिर में बिजली की समस्या से दर्शनार्थी भक्त जूझते हैं यहां बिजली का वोल्टेज ऐसा आता है कि जिसमें कूलर पंखे भी नहीं चलते अगर कोई धार्मिक आयोजन हो तो वहां साउंड सिस्टम भी काम नहीं करता कई बार इस समस्या से बिजली विभाग की आला अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन यहां बिजली की दुरुस्त व्यवस्था नहीं की जा रही है जिससे क्षेत्रवासी दर्शनार्थ भक्तजन बहुत परेशान हैं बिजली विभाग के आला अधिकारी समस्या को सुनकर इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं जिसके चलते इस अति प्राचीन मंदिर में बिजली की व्यवस्था ध्वस्त है और कोई भी धार्मिक आयोजन भी ढंग से भक्तजन नहीं कर पाते श्रद्धालुओं ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों सहित जिला कलेक्टर विवेक श्रोतिय से यह मांग की है कि इस मंदिर की बिजली व्यवस्था अति शीघ्र दुरुस्त कराई जाए। उल्लेखनीय है कि अति प्राचीन गोगाबेर हनुमान मंदिर में बिजली की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है जिसके चलते श्रद्धालुओं भक्तों और दर्शनार्थियों को परेशानियां हो रही है कोई भी धार्मिक आयोजन ढंग से नहीं हो पाता कूलर पंखे भी नहीं चलते पुजारी जी भी बेचारे इस बिजली की सही व्यवस्था न होने से परेशान रहते हैं जिला प्रशासन सहित बिजली विभाग के आला अधिकारियों से क्षेत्र वासियों ने श्रद्धालुओं ने भक्तों ने मांग की है कि इस मंदिर की बिजली व्यवस्था बहुत जल्द ठीक कराई जाए। भक्तों और श्रद्धालुओं का यह भी कहना है कि अगर इस समस्या से जल्द निजात नहीं दिलाया गया तो भक्त श्रद्धालु सड़कों पर उतरकर धरना आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।

