टीकमगढ़। एमपी बोर्ड ने बुधवार को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 12वीं कक्षा में टीकमगढ़ के संभव जैन और मधु विश्वकर्मा ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। दसवीं कक्षा में एक्सीलेंस स्कूल के छात्र अनिरुद्ध यादव ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में 8वीं रैंक प्राप्त की है। इसके अलावा जिले की 12वीं कक्षा की टॉप 10 सूची में 12 में से 7 छात्र-छात्राएं एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 के शामिल हैं। वहीं 12वीं कक्षा में प्रदेश की टॉप 10 सूची में 7वीं रैंक हासिल करने वाले संभव पिता डॉक्टर धर्मेंद्र जैन शहर के महावीर बाल संस्कार स्कूल और मधु पिता वीरेंद्र विश्वकर्मा शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 की स्टूडेंट है। दोनों छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप 10 सूची में स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अनिरुद्ध यादव शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 के छात्र हैं। 12वीं कक्षा की छात्रा मधु विश्वकर्मा और संभव जैन ने विज्ञान संकाय में प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया है। मधु ने 500 अंक में से 485 अंक हासिल किए हैं। जिले की 12वीं कक्षा की टॉप 10 सूची में 12 छात्रों में से 7 छात्र-छात्राएं शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 के शामिल है। इसके अलावा बालक हायर सेकेंडरी स्कूल खरगापुर, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पलेरा के छात्र शामिल हैं। 12वीं कक्षा की जिला स्तरीय टॉप 10 सूची में एक भी प्राइवेट स्कूल का छात्र शामिल नहीं है।
एक्सालस स्कूल क छात्रा ने कक्षा में जिले की 12वीं कक्षा की टॉप 10 सूची में 12 छात्रों में से 7 छात्र-छात्राएं शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 के शामिल है। इसके अलावा बालक हायर सेकेंडरी स्कूल खरगापुर, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल पलेरा के छात्र शामिल हैं। 12वीं कक्षा की जिला स्तरीय टॉप 10 सूची में एक भी प्राइवेट स्कूल का छात्र शामिल नहीं है।शेयर52वें स्थान से 49वें में स्थान पर रहा जिला10वीं-12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पिछले साल टीकमगढ़ जिले का स्थान प्रदेश में 52वें नंबर पर था। इस बार टीकमगढ़ का परीक्षा परिणाम प्रदेश में 49वें स्थान पर रहा। 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के सुधार में सरकारी स्कूलों का बड़ा योगदान रहा। एक्सीलेंस स्कूल टीकमगढ़ के दो छात्रों ने प्रदेश की टॉप 10 सची में स्थान पक्का किया है।


