टीकमगढ़। शहर में मोहर्रम के लिए ताजिये सजाए जाने लगे है। मुस्लिम इलाकों में ताजिया बनाने की तैयारियां आखिर दौर में जोरों पर चल रही है। वहीं मोहर्रम के लिए ढालें भी सजने लगी हैं। जो मोहर्रम के जुलूस में शामिल होंगी।
मुख्यालय के अलग-अलग स्थानों पर ताजिया बनाने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। मुख्यालय के पठला मोहल्ला शेखों को मोहल्ला मोटे का मोहल्ल मऊ चुंगी कुमैदान नरैया बदान मोहल्ला जेल के सामने सहित अन्य इलाकों के कारीगरों द्वारा ताजिया बनाया जा रहे है। जिनमें 12 बड़े ताजिए था छोटे ताजियों की संख्या 300 के करीब होगी।
इन ताजियों को रंग बिरंगी पतंगियों के अलावा थर्माकोल रुई व अन्य चीजों के सजाकर तैयार किया जा रहा है। कारीगरों ने बताया कि करीब एक माह से वह व उनके साथी ताजिये को तैयार कर रहे हैं। जो कि लगभग पूरा चुका है। जो हिस्सा बांकी है वह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। ताजिया सजाने में उनके साथ मोहल्ले के बच्चे भी हाथ बंटा रहे हैं। शहर में करीब छह से सात स्थानों में ताजिया बनाए जा रहे हैं। यह ताजिया आगामी सत्रह जुलाई की रात को निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस में शामिल होगें।
हुसैनी ताजिया इंतजामियां कमेटी के सरंक्षक अब्दुल रज्जाक ने थाना प्रभारी को ताजियों की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम शरीफ मनाया जाना है। जो 16 जुलाई की रात 10 बजे से 3 बजे तक एवं 17 जुलाई दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक मनाया जाना है। इसको देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए है।
नगर पालिका की यह रहेंगी व्यवस्था
नपा द्वारा मुहर्रम के ताजियों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें कर्बला के ताजिया िवजर्सन की व्यवस्था उपयंत्री दीपक विश्वकर्मा को सौंपी गई है। वहीं विजर्सन स्थल मानस मंच पर पानी टेंकर व्यवस्था लाईट व्यवस्था मय जनरेटर के जेवा मंसूरी को सौंपी गई है। साथ ही आयोजन स्थलों पर सफाई टेंट कुर्सी टेबिल माईक क्रेन लाईनिंग विसर्जन कुंड तक पेड़ोंं की छटाई नाव तथा गोताखोरों की व्यवस्था राकेश बाल्मिक को सौंपी गई है।
इसके साथ ही मानस मंच ताजिया विसर्जन कुंड गांधी चौराहा से होते हुए ताजिया विसर्जन कुंड तक सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों को हटाने का कार्य भागीरथ कुशवाहा को सौंपा गया है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

