टीकमगढ़। नगर टीकमगढ़ से लगे डोंगा क्षेत्र के आगे नया खेरा गांव के समीप स्थित धूरकोट हनुमान मंदिर में आज 23 जुलाई 2024 मंगलवार को आषाढी मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस मेले का आयोजन हो रहा है मेले में आसपास क्षेत्र के धर्म प्रेमी भक्तजन पहुंचकर मेले का लाभ उठाएंगे और संकट मोचन हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उल्लेखनीय है कि धूरकोट हनुमान मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है जहां आज आषाढी मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां भक्त पहुंचेंगे और मेले का लाभ लेंगे एवं हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन कर धर्म- लाभ अर्जित करेंगे।

