टीकमगढ़ । आषाढी मेलों की श्रृंखला में 02 अगस्त 2024 शुक्रवार के दिन भैरव जी के मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाएगा जो प्रति वर्ष होता है इस वर्ष भी परंपरागत मेला भैरव जी का आयोजित होगा जहां नगर वासी, क्षेत्रवासी ,आसपास के धर्म प्रेमी, भक्तजन भैरव जी के दर्शन पूजन कर मेले का आनंद उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के स्थानीय भैरव मोहल्ला में स्थित भैरव जी के मंदिर प्रांगण में परंपरागत मेले का आयोजन किया जाएगा जहां भक्त जन, धर्म प्रेमी श्रद्धालु पहुंचकर भैरव जी के दर्शन पूजन के साथ-साथ मेले का लाभ उठाएंगे।

