टीकमगढ़ । माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 02.08.2024 को न्यायालय परिसर, में ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत ई-सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया साथ ही ई-कोर्ट सेवाओं पर एवं नवीन आपराधिक विधि के संबध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित अधिवक्तागण, जनसामान्य को ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत ई-सेवा केन्द्र के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत प्रकरण की स्थिति, काॅज लिस्ट, प्रमाणित प्रतिलिपि हेतु आॅनलाईन आवेदन, ई-मुलाकात, ई-फाईलिंग करने में अधिवक्ता एवं पक्षकारों की सहायता, आदेश एवं निर्णय की साॅफटकापी, ई-कोर्ट मोबाईल एप के डाउनलोड एवं उपयोग हेतु सहायता, आॅनलाईन कोर्ट फीस,ई-स्टाम्प क्रय करने में सहायता, अधिकारियों के अवकाश की जानकारी, वर्चुअल कोर्ट की जानकारी एवं सहायता, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग हेतु सहायता, अन्य सेवाओं प्राप्त की जा सकती है। उक्त कार्यक्रम में श्री वरूण पुनासे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा नवीन 03 कानून अर्थात भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी साथ ही बताया कि जनसामान्य के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। वर्चुअल काॅफेंसिंग के माध्यम से तहसील न्यायालय जतारा, निवाड़ी, ओरछा में ई-सेवा केन्द्र का उद्घाटन माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, टीकमगढ़ द्वारा किया गया।
उक्त बैठक में विशेष न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास, प्रधान जिला न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, श्री अनिल त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, टीकमगढ़ जिला न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री अनिल करौरिया, श्री प्रणयदीप ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना पोर्ते, श्री अरविन्द सिंह, श्रीमती कविता संगम सिंह, श्री संगम सिंह, सुश्री रिशु भगत, श्रीमती नूतन रावते, श्री मुदित लटौरिया, श्रीमती जया दीक्षित, पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग, सुश्री गरिमा अलावा, श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी अधिवक्तागण, एल.ए.डी.सी.एस. के पदाधिकारीगण एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

