ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत के ग्रामीण दो साल से हो रहे हैं चौपाल के भुगतान के लिए परेशान।
नर्मदा समय शाहपुर-दुर्गेश यादव
ताज़ा मामला जनपद पंचायत शाहपुर के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत का है जहां पर जनपद निधि से वर्ष 2019-20 में छत चौपाल ग्राम कौड़ियां में स्वीकृत हुआ था जिसमें की पुर्व सरपंच सचिव द्वारा मात्र प्लेट हाईट तक कार्य किया गया था उसके बाद वर्ष 2023 में ग्रामिणो द्वारा चन्दा कर निमार्ण कार्य पूर्ण किया गया परन्तु वर्तमान सरपंच द्वारा इसकी राशि भी निकाल कर गमन कर ली गई। ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत के सरपंच द्वारा आए दिन अनिमित्ता कर रहे हैं और उसकी शिकायत लोकायुक्त महोदय जी के पास प्रकरण भी दर्ज है परन्तु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरपंच पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं ग्राम कौड़ियां के पंच श्री अर्जुन यादव, श्री मति खण्डे जी पंच और भी ग्राम के लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई परन्तु इनका कहना हैं कि अधिकारी द्वारा उचित जांच नहीं कर पा रहे हैं।
