5 अगस्त को इटारसी आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, तैयारियां तेज I
इटारसी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अगस्त को इटारसी के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित विशाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शुक्रवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीएम नीलेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, मंच एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, मंडी सचिव श्री पांडे, तहसीलदार सुनीता साहनी, तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र गीता पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इटारसी सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है।
– पत्रकार कुणाल पासवान, इटारसी

