मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नर्मदापुरम /कन्हैया लाल वर्मा/

आज दिनांक 10 अगस्त 2024 को ग्राम पलासडोह ,पर्रादेह, रंढाल,बड़ोदिया कला, पालनपुर,रोहना आदि आसपास के ग्रामो के जनप्रतिनिधियों समाज सेवको ने पार्टी पदाधिकारियों ने लाडली बहनों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगोली डालकर तिलक लगाकर लाड़ली बहनों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व ग्राम की लाडली बहना आयोजन में शामिल हुई। जिन्हें तिलक लगाकर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा गया एवं पौधा रोपण किया। लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का आभार पत्र पढ़कर सुनाया एवं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

