माता मंदिर में होगा 5 लाख रूपए से शेड निर्माण विधायक योगेश पंडाग्रे ने विधायक निधि से दी राशि नगरवासियों ने माना विधायक का अभार
आमला.नगर के वार्ड क्रमांक 4 संत विनोबा भावे वार्ड में माता बगलामुखी का प्रसिध्द मंदिर है जिसे माता मां मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पिछले 5 वर्षो से मंदिर में लगातार निर्माण कार्य जारी है अब मंदिर के सामने शेड निर्माण तथा गेट के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पण्डाग्रे ने विधायक निधि से 5 लाख रूपयें की राशि जारी की है। विधायक पण्डाग्रे ने इसका पत्र पार्षद दीक्षा मयूर सुरजेकर को सौंपा।
बारिश में नहीं होगी परेशानी
इस विषय में माता मंदिर समिति के अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि विधायक निधि से मंदिर के सामने शेड का निर्माण होगा जिससे माता के भक्तों को बारिश के दिनों में भी परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। वही पार्षद दीक्षा मयूर सुरजेकर ने बताया कि माता मंदिर हजारों भक्तों की आस्था का केन्द्र है। यहां पर मंदिर में भक्त पूजा अर्चना के लिए तो आते ही है। साथ ही मंदिर परिसर के हाल में समय समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। मंदिर के सामने शेड निर्माण होने से सभी को सुविधा होगी।
विधायक का माना आभार
विधायक डॉ योगेश पण्डाग्रे द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में माता मंदिर के सामने शेड निर्माण के लिए विधायक निधि से दि गई राशि पर वार्ड वासियों ने विधायक डॉ योगेश पण्डाग्रे का आभार व्यक्त किया है। आभार मानने वालों में माता मां मंदिर समिति अध्यक्ष मदन साहु, पार्षद दिक्षा मयूर सुरजेकर, पवन टिकारे, नारायण करोले, यज्ञराव डेंगे, नितिन मगरदे आदि प्रमुख है।
