कलेक्टर साहब से बार बार अधिवक्ता ने
![]()
किया निवेदन फिर भी नही हुई कोई कारवाई
बोड़खी बाजार में कीचड़ होने से सब्जी व्यापारी नही लगा पा रहे दुकान लोग हो रहे परेशान
आमला. नगर के बोड़खी बाजार में बारिश के चलते कीचड़ हो गया है कीचड़ की वजह से सब्जी व्यापारी दुकान नही लगा पा रहे है। दुकानदार के साथ साथ मार्केट करने आने वाले ग्राहक भी काफी परेशान है। क्योंकि बाजार में चारो तरफ कीचड़ हो गया है। लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान, व्यापारी, सब्जी विक्रेता, ग्राहक सभी परेशान हैं। सफाई के अभाव में सब्जी बाजार गंदगी और कीचड़ के बीच संचालित हो रहा है। बाजार पहुंचने वाले लोग सब्जी खरीदने के दौरान गंदगी से परेशान होते देखे गए। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होने पर बाजार में कीचड़ व गंदगी हो जाती है। बारिश न भी हो फिर भी गंदगी की यह समस्या बनी रहती है। गंदगी के कारण सब्जियों के आसपास मक्खी, मच्छर पनपते हैं। इससे सब्जियां भी दूषित हो रही है। ऐसी स्थिति में सब्जी खरीदने के लिए ग्राहक भी कतरा रहे हैं। अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने कलेक्टर से बार बार मांग की है उसके बाद भी बोड़खी बाजार में कीचड़ से लोगो को निजात नही मिल पाई है अब इस समस्या के लिए किस दरवाजे को खटखटाना पड़ेगा यह तो समझ से परे है।

किया निवेदन फिर भी नही हुई कोई कारवाई