रेल्वे पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन शाखा आमला मे 78 वा स्वतंत्रता दिवस बडे हर्षोल्लास से मनाया

आम्ला.रेल्वे पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन शाखा आमला मे 78 वा स्वतंत्रता दिवस बडे हर्षोल्लास से मनाया गया इस आयोजन मे मुख्य अतिथि सवतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बृजलाल भाटीया एवं स्वर्गीय श्री सदाशिव शर्मा की पत्नी या श्रीमती शकुन्तला भाटीया उम्र 100 वर्ष 8 माह एवं श्रीमती उमा बाई शर्मा उम्र 86 वर्ष एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक श्री जौंजारे की उपस्थिति मे ध्वजारोहण संस्था के उपाध्यक्ष प्रकाश अतुलकर के हस्ते सम्पन्न हुआ

इसके पश्चात अतिथियो को शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया इस आयोजन मे संस्था के अध्यक्ष रामप्रसाद पवार कार्य कारी अध्यक्ष प्रकाश पाटील महामंत्री प्रकाश डाफणे कोषाध्यक्ष मोहम्मद गुफरान उपाध्यक्ष आलमखान गुलाब झाडे सुखलाल मौर्य पुरुषोत्तम ठाकुर सह सचिव नारायण नावंगे पी बी डोंगरे रामरतन जौंजारे सुनील जोशी भीककु धुरवे महादेव पंडागरे जयदेव पंडागरे महीला संगठन अध्यक्ष नफिशा शाह कोषाध्यक्ष चन्द्रकला हरसुले सहायक सचिव रेखा नागले रूखमनी सारिका बसंती ढोलेकर पुष्पा सुनिता उईके सभी पेंशनरो को श्री रमेश भाटीया इन्द्रजीत सिंग एवं जौंजारेजी ने उद्बोधन दिया

