टीकमगढ़। 5 सितंबर 2024 गुरुवार के दिन जिला कलेक्टर के पास स्थित पुष्प वाटिका गार्डन में जिला अधिवक्ता संघ टीकमगढ़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जिला अधिवक्ता संघ टीकमगढ़ द्वारा गुरुजनों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह रहे। तथा अध्यक्षता हितेंद्र सिंह सिसोदिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण से की गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं से किया गया। स्वागत भाषण जिला अभिभाषक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने किया।मच का संचालन डीपी यादव ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत स्वरुचि भोज का आयोजन भी किया गया।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

