टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद टीकमगढ सुश्री शिवी उपाध्याय के निर्देशन में 20 सितंबर 2024 शुक्रवार के दिन नगर के एक स्थानीय गार्डन में चल रहे गरबा महोत्सव की तैयारियों के दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता,संस्कार स्वच्छता थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा अभियान के गरबा महोत्सव की तैयारियों के बीच कार्यक्रम को जीरो बेस्ट इवेंट बनाया। इस दौरान वार्ड नं. 6 की पार्षद श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही महिलाओं और युवतियों द्वारा स्वच्छता गीत पर गरबा किया गया। इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण के दृष्टिगत रखते हुए, अपने अपने घरों से निकलने वाले कचरे को अलग अलग डस्टबिनो में रखने की अपील भी की गई। इस अवसर पर नगर पालिका उपयंत्री सुश्री जेबा मंसूरी, श्री अनिल श्रीवास्तव, सहायक सफाई प्रभारी श्री राकेश करोसिया एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

