टीकमगढ़। आगामी 03 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार से कुंवार माह के नवदुर्गा महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी जहां जगत जननी जगदंम्बे मां भवानी की पूजा अर्चना भक्तों द्वारा 09 दिन तक की जाएगी और उपासना के साथ भक्त माता रानी की भक्ति में लीन रहेंगे।आगमी नवदुर्गा महोत्सव में जिले के अंचल भर में जगह -जगह माता रानी की झांकियां देवी मां की प्रतिमाएं रखकर सजाई जाएगी उसकी तैयारी भी लगभग नवदुर्गा कमेटियों द्वारा की जा रही हैं वहीं दूसरी और माता रानी की प्रतिमाएं भी बनना शुरू हो गई है जहां प्रतिमाए बनाने वाले कलाकार मूर्तियों को रूप देने में जुटे हुए हैं जहां नवदुर्गा महोत्सव में माता रानी के दरबार जगह- जगह सजाए जाएंगे और भक्त उनके दर्शन पूजन कर पुण्य- लाभ अर्जित करेंगे। वहीं दूसरी ओर देवी मंदिरों में भी नवदुर्गा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू की गईं जहां नवदुर्गा के आते ही भक्ति देवी मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा -अर्चना के साथ जल अर्पित करने पहुंचेंगे जिसको लेकर क्षेत्र भर के देवी मंदिरों में तमाम तैयारियां शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय के नजदीक सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर पर इस नवदुर्गा महोत्सव में हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित होती है जहां इस मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाएं बड़ी ही चुस्त -दुरुस्त और चौकस कीं जाती है जिसको लेकर यहां भी तैयारी शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे वर्ष में नवदुर्गा महोत्सव का अवसर दो बार आता है जहां चैत्र माह में और कुंवार माह मे जहां 09 दिन तक माता रानी की पूजा ,अर्चना ,उपासना कर नवदुर्गा महोत्सव का पूण्य- लाभ भक्त अर्जित करते हैं।

