टीकमगढ़। जिला सरपंच संघ ने शनिवार 21 सितंबर 2024 को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक को स्मरण पत्र ज्ञापन के रूप में सौंपा है इस पत्र ज्ञापन सौंपने के दौरान सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला सहित संघ के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस पत्र और ज्ञापन के संबंध में दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा मनरेगा में 01 जुलाई 2024 को एक नया आदेश लागू किया गया था इसके विरोध में लगातार सरपंच संघ कार्यवाही की मांग करते आ रहे हैं और उस पाबंदी को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं इस संबंध में पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक को सरपंच संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया था और जारी किए गए उस आदेश में संशोधन कराए जाने की मांग की गई थी लेकिन अभी तक इस आदेश में कोई संशोधन नहीं किया गया है ना ही कोई कार्यवाही इस जारी हुए आदेश को लेकर शासन ने की है जिसको लेकर सरपंच संघ ने पुनः एक स्मरण पत्र ज्ञापन के रूप में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक को दिया है और कहा है कि बरसात के बाद ग्रामीणों को ग्रामों में रोजगार की जरूरत है जिसको लेकर जारी किए गए आदेश को तत्काल प्रभाव से डिसमिस कराया जाए और मनरेगा की पाबंदी को बहाल किया जाए।

